प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी जिलों में गतिविधियां जारी है। इंदौर जिले में जल संरक्षण और संर्वधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम इंदौर ने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन की शुरुआत की है। इंदौर जिले में ”जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिले की सभी नदियों, तालाबों, कुओं और बावडियों सहित अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 05 जून से शुरु हुआ यह अभियान 16 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली नदियों, उनमें मिलने वाली सहायक नदियों और जल संरचनाओं का पुनर्जीवीकरण एवं संरक्षण करना है। जिले में ग्राम झलारिया से अभियान की शुरुआत करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि अभियान में तालाबों के गहरीकरण के साथ-साथ जल संरचनाओं के क्षेत्र में पानी की आवक में आने वाले अवरोधों को भी हटाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल संचय किया जा सके।
Site Admin | जून 7, 2024 2:40 अपराह्न | MP NEWS
प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी जिलों में गतिविधियां जारी
