मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 2:15 अपराह्न

printer

प्रदेश में आज से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो रहा है

प्रदेश में आज से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो रहा है। यह गंगा दशमी 16 जून तक चलेगा। जल संवर्धन और संरक्षण के लिये आमजन को प्रेरित करने के लिये विविध गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है। जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों और पारम्परिक जल संरचनाओं के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में चलेगा। इस विशेष अभियान में जल संरचनाओं के उन्नयन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराये जाएंगे। जल संरचनाओं से मिलने वाले गंदे पानी के नाले अथवा नालियों को डायवर्सन के उपरांत शोधित कर जल संरचना में छोड़ा जाएगा। चिन्हित जल संरचनाओं की मोबाइल ऐप से जियो टैगिंग भी की जाएगी। जल संग्रहण संरचना से निकाली गई मिट्टी एवं खाद का उपयोग स्थानीय कृषकों के खेतों में किए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है