मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 8:20 अपराह्न

printer

प्रदेश में आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में

प्रदेश में आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया यात्रा में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो, इसको देखते हुए लगातार बैठकें की जा रही है। उन्होंने बताया कि बताया कि प्रदेश सरकार ने इस बार यात्रा के दौरान मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया है।

 

सके तहत रोड कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। चारों धामों को जाने वाले मार्गों को ठीक कर लिया गया है, जबकि कुछ मार्गों पर काम चल रहा है, जिसे कल तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के ठहरने, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कर लिया गया है।

 

गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि पहलगाम की घटना को देखते हुए चारधाम यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा को भी बढ़ाया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है।

 

उन्होंने कहा कि इस बार लोगों की यात्रा सरल व सुखद हो और उत्तराखंड से सभी यात्री एक अच्छा अनुभव लेकर लोग जाएं, इसको लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….