छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश के सभी सहकारी बैंकों को आदर्श बैंक के रूप में विकसित किया जाए। श्री कश्यप की अध्यक्षता में कल मंगलवार को रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि धान बेचने के बाद किसानों को खुद का पैसा निकालने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे शासन की छवि खराब होती है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैंकों में पैसा निकालने के लिए आने वाले किसानों को प्राइवेट बैंक के जैसे सभी तरह की सुविधा मुहैया कराई जाए। श्री कश्यप ने किसानों को तत्कालिक रूप से राशि उपलब्ध कराने के लिए माइक्रो एटीएम की सुविधा को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।