मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 29, 2025 1:41 अपराह्न

printer

प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में 84 बॉण्डधारी चिकित्सकों की तैनाती, दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 84 नए एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर से पास आउट इन बॉण्डधारी चिकित्सकों को प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में तैनाती दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के उच्चीकरण के लिये राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों सहित विभिन्न संवर्गों में पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है।
 
 
 
इसी क्रम में बॉड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट 84 बॉण्डधारी चिकित्सकों को नौ पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे दी गई है, जिसकी सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सौंप दी गई है। सीएमओ इन चिकित्सकों को प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पदों के अनुसार अस्पतालों में नियुक्त करेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को उपचार मिल सकेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है