जनवरी 7, 2025 8:54 अपराह्न

printer

प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान

प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आज तारीखों का ऐलान कर दिया । मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा की। पिछले साल जून से ही खाली पड़ी इस सीट पर दिल्ली विधानसभा के साथ मतदान 5 फरवरी को होगा और नतीजा 8 फरवरी को आएगा। उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता भी लागू हो गई है। 10 जनवरी को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी।