मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 8:15 अपराह्न

printer

प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के बड़े-बड़े संस्थानों को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैः डाॅ. राजीव बिन्दल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के बड़े-बड़े संस्थानों को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार ने आते ही नौकरी देने वाला संस्थान, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया। उसके बाद 1100 संस्थान पूरे प्रदेशभर में बंद कर दिए और उसके बाद 800 स्कूल प्रदेशभर में बंद कर दिए। इसके बाद अब सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को दाव पर लगा दिया है।
 
 
 
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि देश का जाना माना कृषि संस्थान जो हर साल देश को कृषि विशेषज्ञ पैदा करके देता है, उसे तबाह करने का निर्णय प्रदेश की कांग्रेस व कांग्रेस सरकार ले रही है। उन्होनें कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की 115 एकड़ भूमि को निजी कम्पनियों के हाथों में सौंपकर रीयल एस्टेट का व्यापार करने की तैयारी हो रही है। यह किसी भी सूरत में हिमाचल प्रदेश के हित में नहीं है, यह भाजपा का स्पष्ट मत है और भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के किसी भी निर्णय का सड़क से विधान सभा तक पुरजोर विरोध करेगी। 
 
 
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि इसी प्रकार अटल आदर्श विद्यालय जिनके भवनो का निर्माण सरकारी भूमि पर सरकार की लागत से हुआ है, उन्हें निजी हाथों में सौंपने का निर्णय प्रदेश की सुखविन्द्र सरकार करने जा रही है जो हिमाचल के हितों के साथ खिलवाड़ है और निंदनीय है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है