मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 20, 2025 7:17 अपराह्न

printer

प्रख्‍यात मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित करने का निर्णय

महाराष्‍ट्र सरकार ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता प्रख्‍यात मूर्तिकार राम सुतार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में इसकी घोषणा की।

    श्री राम सुतार पद्म भूषण पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिज़ाइन तैयार किया था। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

    श्री फडणवीस ने कहा कि श्री सुतार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय 12 मार्च को एक समिति ने सर्वसम्मति से लिया। उन्होंने कहा कि सौ वर्ष के श्री सुतार इस समय मुंबई में इंदु मिल स्मारक परियोजना में अंबेडकर प्रतिमा पर काम कर रहे हैं।

    श्री सुतार अपने बेटे के साथ कई प्रमुख परियोजनाओं से भी जुड़े रहे हैं। इनमें अयोध्या में भगवान श्री राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा, बेंगलुरु में भगवान शिव की 153 फुट ऊंची प्रतिमा और पुणे के मोशी में छत्रपति संभाजी महाराज की 100 फुट ऊंची प्रतिमा शामिल है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….