राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नई दिल्ली लौट आई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कल वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूज़ा भी मौजूद थे। पोप फ्रांसिस का निधन इस महीने की 21 तारीख को हुआ था।
Site Admin | अप्रैल 27, 2025 11:41 पूर्वाह्न
पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नई दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
