मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 9, 2025 8:28 पूर्वाह्न

printer

पेरिस में कल से शुरू हो रहा है एआई सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्त रूप से अध्यक्षता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दो दिन का सम्‍मेलन कल से पेरिस में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सम्मेलन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता के प्रयोजन से कल पेरिस के लिए रवाना हो रहे हैं।

 

सम्‍मेलन में दुनियाभर के नेता, उद्योगपति और शोधकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य नैतिक मूल्यों पर आधारित वैश्विक एआई नीति तैयार करना है।

 

पेरिस में एआई सम्मेलन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शासन, अर्थव्यवस्था और मूलभूत अधिकारों पर एआई के प्रभाव पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में एआई पर ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया में हुए सम्मेलनों से आगे की चर्चा की जाएगी और एआई से जुड़े वैश्विक मानक तैयार करने के प्रयास किए जाएंगे।

 

यांत्रिक मेधा अब दुनिया भर के उद्योगों को प्रभावित कर रही है और इसलिए सम्मेलन में नैतिक मूल्यों पर आधारित नवाचार पर बल दिया जाएगा। अनुमान है कि सम्मेलन में यांत्रिक बुद्धिमत्ता के लिए एक जवाबदेह और समावेशी भविष्य की नींव रखी जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है