मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2024 9:07 अपराह्न | Paris Paralympic Games

printer

पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी

 

    पेरिस पैरालंपिक के आज चौथे दिन पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मनीषा रामदास ने एसयू-5 वर्ग में महिलाओं के सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। देर रात उनका मुकाबला अपने ही देश की टी. मुरुगेसन से होगा। इन दोनों में से जो भी खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगी, उनका कम से कम रजत पदक तय हो जाएगा।

    वहीं, पुरुषों के सिंगल्स एसएल-4 सेमीफाइनल में सुकांत कदम का सामना आज अपने ही देश के सुहास यतिराज से होगा। इनमें भी फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी का पदक पक्का हो जाएगा।

    इस बीच, पैरा तीरंदाजी में, राकेश कुमार ओपन वर्ग के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। 

   पदक तालिका में चीन पहले, ग्रेट ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ 23वें स्थान पर है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….