मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 3, 2024 5:39 अपराह्न

printer

पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 

पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उनका अगला मुकाबला आज ही होगा। भजन कौर का सफर समाप्त हो गया है। भजन को इंडोनेशिया की डायनांदा चोइरुनिसा के खिलाफ हार मिली।

 

निशानेबाजी में मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक में पदकों की हैट्रिक नहीं लगा पाईं। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वह चौथे नंबर पर रहीं। तीसरे और चौथे स्थान के निशानेबाज के बराबर अंक थे। इसके बाद मनु और हंगरी की मेजर वेरोनिका के बीच शूटऑफ हुआ। इसमें मनु तीन निशाना लगा पाईं जबकि हंगरी की निशानेबाज ने चार बार लक्ष्य पर निशाना साधा।

 

पुरुषों की स्कीट में भारत के अनंत जीत हिस नरुका 24वें नंबर पर चल रहे हैं। पहले तीन राउंड में 68 अंक हासिल करने के बाद चौथे राउंड में आज उन्होंने 24 अंक हासिल किए। चार राउंड के बाद उनके 92 अंक हैं।

 

गोल्फ में शुभांकर शर्मा तीसरे राउंड में दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह अभी 31वें नंबर पर चल रहे हैं। गगनजीत भुल्लर का प्रदर्शन और भी खराब है। वह अभी 51वें नंबर पर हैं।

 

मुक्केबाजी में निशांत देव आज देर रात पुरुषों के 71 किलोग्राम के क्वार्टरफाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। अगर आज निशांत मैक्सिको के मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ के खिलाफ जीत हासिल कर लेते हैं तो उनका पदक पक्का हो जायेगा।

 

पदक तालिका में चीन 12 स्वर्ण, 7 रजत और इतने ही कांस्य पदक के साथ 26 पदक जीतकर पहले स्थान पर है। भारत तीन कांस्य पदकों के साथ 45वें स्थान पर है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….