पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज फ्रांस के लिए रवाना हुए। वे महासागरों पर अंतर्राष्ट्रीय बैठक में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन कल से इस महीने की 13 तारीख तक फ्रांस के तटीय शहर नीस में आयोजित किया जा रहा है। उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के नेता, वैज्ञानिक, नीति निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। वे महासागर प्रशासन में स्थिरता और उनके स्वास्थ्य के लिए ठोस कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। मंत्री की फ्रांस यात्रा सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इससे समुद्री सहयोग पर भारत की वैश्विक भागीदारी के प्रति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी। भारतीय प्रतिनिधि मंडल अगले चार दिनों में प्रमुख भागीदार देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लोगा। वे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे और महासागर कार्रवाई पर महत्वपूर्ण नीतिगत संवादों में शामिल होंगे।