छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में एसआई, प्लाटून कमांडर और सूबेदार के तीन सौ सत्तर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा नौ जुलाई को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में सुबह सात बजे से आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र पुलिस मुख्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय में परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।