पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल, राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली रूड़की का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक भी की।
वहीं उनके आने की जानकारी पाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं और समाधान की मांग की। पुलिस महानिरीक्षक की ओर से उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया गया।