मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 26, 2025 9:20 अपराह्न

printer

पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं, रिधिम अग्रवाल ने अल्मोड़ा में साइबर अपराध, नशा, महिला अपराध और थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की

पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं, रिधिम अग्रवाल ने अल्मोड़ा स्थित पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता की। इस दौरान साइबर अपराध, नशा, महिला अपराध और थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को इन मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि पर्यटक सीजन के दौरान ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए पुलिस बल को बेहतर ढंग से तैनात किया जाएगा और गूगल मैप्स के जरिए सही मार्गों की जानकारी दी जाएगी, ताकि पर्यटक आसानी से पार्किंग स्थल तक पहुंच सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि ए.आई. तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण को मजबूत किया जा रहा है। राज्य में साइबर कमांडोज़ की टीम बनाई गई है, जो अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….