जनवरी 19, 2025 5:59 अपराह्न

printer

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जेलों में बंद गैंगस्टर और उग्रवादियों को सहयोग करने वाले जेलकर्मियों के जांच के दिए निर्देश

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जेलों में बंद गैंगस्टर और उग्रवादियों को सहयोग करने वाले जेलकर्मियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जेल आईजी से ऐसे जेलकर्मियों को चिह्नित कर उनकी सूची बनाने को कहा हैताकि उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।