मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 9:22 पूर्वाह्न

printer

पुर्तगाल और स्लोवाकिया कि सरकारी यात्रा के बाद नई दिल्ली वापस आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया कि सरकारी यात्रा के बाद कल रात नई दिल्ली लौट आईं। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय बैठकें कीं।

   

 

श्रीमती मुर्मु स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी के आमंत्रण पर स्लोवाकिया गईं। पिछले 29 वर्षो में किसी भारतीय राष्‍ट्रपति की स्‍लोवाकिया की यह पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पेलीग्रीनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको और अन्य नेताओं के साथ विचार विमर्श किया। दोनों देशों ने अंतरिक्ष और आर्टीफीशियल इंटैलिजेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की।

 

उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच बढते सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया में योग, आयुर्वेद और भारतीय व्यंजन बहुत ही लोकप्रिय हैं और ये सांस्कृतिक संबंध दोनों देशों के बीच बढते संबंधों के प्रतीक हैं।

   

 

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी यात्रा के पहले चरण में पुर्तगाल गईं। यह यात्रा ऐसे समय में हुई जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत हो रही है। इस दौरान उन्‍हांने पुर्तगाल के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया तथा स्थानीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत की।

   

 

इससे पहले विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव तन्मय लाल ने राष्ट्रपति मुर्मु की पुर्तगाल यात्रा को ऐतिहासिक बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का भारत-यूरोपीय संघ भागीदारी में महत्वपूर्ण योगदान है।

   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है