मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 8:13 पूर्वाह्न

printer

पिछले वित्त वर्ष में भारत का प्रत्‍यक्ष विदेश निवेश 14% बढ़कर 81 अरब डॉलर से अधिक हुआ

भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में 81 अरब 4 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। यह वित्त वर्ष 2023-24 के 71 अरब 28 करोड़ डॉलर की तुलना में 14 %  अधिक है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 2024-25 में कुल निवेश का सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 19 %  कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 16 % और ट्रेडिंग में 8 % निवेश हुआ।

    सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी पिछले वर्ष के 6 अरब 64 करोड़ डॉलर से 40.77 % बढ़कर 9 अरब 35 करोड़ डॉलर हो गया। भारत विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का केंद्र भी बन रहा है जो वित्त वर्ष 2024-25 में 18 % बढ़कर 19 अरब 4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जबकि 2023-24 में यह 16 अरब 12 करोड डॉलर था। सरकार ने निवेशक अनुकूल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति लागू की है, जिसके तहत अधिकांश क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के शत-प्रतिशत मार्ग खुल गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

17/10/24 | 7:45 अपराह्न