अप्रैल 4, 2024 9:42 अपराह्न

printer

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद कल 5 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद कल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय तमिलनाडु से मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव के कारण छह अप्रैल से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।