मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 23, 2024 8:18 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सशस्त्र झड़पों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 30 से ज़्यादा घायल

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज दो समूहों के बीच हुई सशस्त्र झड़पों में कम से कम 18 लोग मारे गए और 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रांत के कुर्रम जिले में झड़पें हुईं। इसमें हथियारबंद लोगों ने दर्जनों लोगों की हत्या कर दी और दुकानों, घरों और सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया। ताज़ा हिंसा गुरुवार के हमले से जुड़ी हुई है, जिसमें अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री डिब्बों के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 45 लोग मारे गए थे और कम से कम 16 अन्य घायल हो गए थे।

    स्थानीय प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। शैक्षणिक संस्थानों और व्यवसायों को बंद कर दिया है और सेलुलर सेवाओं को निलंबित कर दिया है। कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह महसूद ने मीडिया को बताया कि इलाके में शांति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे की हिंसा को रोकने के लिए एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपराह्न