सितम्बर 2, 2025 10:57 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमले के बाद पाँच आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमले के बाद पाँच आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने आज बताया कि आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उत्तरी वज़ीरिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे बन्नू ज़िले में फ़ेडरल कॉन्स्टेबुलरी लाइन्स पर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से लदी कार को मुख्य द्वार के पास टक्कर मारने के बाद आतंकवादी वहाँ घुस गए थे।