मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2025 1:29 अपराह्न

printer

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि इस कायरतापूर्ण हमले में निर्दोष नागरिकों को क्रूर तरीके से निशाना बनाना बेहद निंदनीय है।

 

 

एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने और सूचना तथा प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया कायराना हमला अत्यंत निंदनीय और दर्दनाक है।

   

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना की निंदा की है। माकपा ने भी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।

 

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक नेता एम के स्टालिन ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी हमला एक बर्बर कृत्य है, जो अंतरात्मा को झकझोर देता है। उन्होंने कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….