मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 9:48 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन में 3 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कल वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में हुई हिंसा और आगजनी के बाद मुर्शिदाबाद जिले में 3 लोगों की मौत हो गयी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धर्म के नाम पर दंगा-फसाद न करने की अपील की। ​​उन्होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दंगे-फसाद से जुडे लोगों को दंडित किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने इस बात पर भी बल दिया कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप जरूरी है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद के रेलवे स्टेशनों पर हुई आगजनी की एनआईए जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पुलिस महानिदेशक ने इलाके के लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने और कानून-व्‍यवस्‍था को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं और वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी गश्‍त लगा रहे हैं। हिंसक घटनाओं के सिलसिले में 118 लोग हिरासत में लिए गये हैं।

मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्‍फ संशोधन कानून विरोध में कल बड़ी संख्‍या में उपद्रवियों ने घरों, दुकानों, सरकार संपत्तियों और पुलिस की गाडि़यों को आग लगा दी। अपर पुलिस महानिदेशक जावेद शमीम ने कहा है कि लोगों के जान-माल की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है और तोड़-फोड़ में शामिल उपद्रवियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है