मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2025 8:43 अपराह्न

printer

न्‍यायमूर्ति बी.आर.गवई के नेतृत्‍व में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पांच न्‍यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह इम्‍फाल पहुंचा

न्‍यायमूर्ति बी.आर.गवई के नेतृत्‍व में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पांच न्‍यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह इम्‍फाल पहुंचा। न्‍यायमूर्ति गवई राष्‍ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्‍यक्ष भी हैं। इम्‍फाल पहुंचने के तुरंत बाद यह प्रतिनिधिमंडल चूडाचांदपुर की यात्रा पर गया। इस प्रतिनिधिमंडल में न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्‍यायमूर्ति एम.एम.सुंद्रेश के साथ मुख्‍य सचिव प्रशांत कुमार सिंह और मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश डी.कृष्‍ण कुमार, न्‍यायाधीश गोलमेई गैफुलशिलू और राज्‍य के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह थे। प्रतिनिधिमंडल ने आंतरिक विस्‍थापित लोगों के तुईबोंग में सद्भावना मंडप राहत शिविर का जायजा लिया।

    सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीशों के दल ने शिविर में पंजीकरण अभियान को भी देखा। इसके माध्‍यम से पात्र लोगों को विभिन्‍न योजनाओं के लाभ दिए जाते हैं। वापस इम्‍फाल लौटते हुए यह प्रतिनिधिमंडल बिष्‍णुपुर जिले के मोइरांग कॉलेज में खोले गए राहत शिविर में भी गया और लोगों की शिकायतें सुनी।

    न्‍यायाधीश कल मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के एक समारोह में भाग लेंगे।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….