मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 29, 2024 6:48 अपराह्न | Indian Navy

printer

नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में भारत- दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक  

 

 

 

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में 12वीं भारत दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों देशों के बीच दो दिनों की यह बातचीत कल संपन्‍न हुई। इसमें दोनों नौसेनों के बीच संबंध को मजबूत करने के प्रति आपसी प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। बैठक की सह-अध्‍यक्षता भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल निर्भय बापना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना के समुद्री रणनीति के मुख्‍य निदेशक रियर एडमिरल डेविड मेनेनजी माखोनटो ने की। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इन दोनों नौसेनाओं के बीच हुई इस बैठक में सैनिक गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने तथा सुरक्षित सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्‍यवस्‍था सुदृढ किये जाने पर बल दिया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….