जनवरी 19, 2025 9:52 पूर्वाह्न

printer

नैनीताल झील के जल प्रदूषण की शिकायत पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने सख्त रुख अपनाया

नैनीताल झील के जल प्रदूषण की शिकायत पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। एनजीटी ने इस मामले में उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत की एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया है। मंडलायुक्त दीपक रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और समिति को एक महीने के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से झील में गंदगी और जल प्रदूषण को लेकर एनजीटी, प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे गए थे। एनजीटी ने 14 अक्टूबर 2024 को इस मामले को पंजीकृत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।