नेपाल में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पाटन में प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने योग के शांति और मानवता के सार्वभौमिक संदेश का उल्लेख किया। पोखरा में योगाभ्यास में सात हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन भारतीय दूतावास और पोखरा नगर पालिका ने किया। लुम्बिनी, फेवा झील और काठमांडू समेत कई स्थानों पर योगाभ्यास किए गए। इसके अलावा स्कूलों और सेना मुख्यालयों में भी योग दिवस मनाया गया।
Site Admin | जून 21, 2025 8:49 अपराह्न
नेपाल में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
