नेपाल में आज हरतालिका तीज बड़े उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर लाल जोड़े और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार सुबह 3 बजे से ही खुले हैं।
श्रद्धालुओं ने बालाजु वाइसधारा पार्क का भी भ्रमण किया, जहां बालाजु और शिव मंदिर स्थित हैं। तीज के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पार्क में प्रवेश नि:शुल्क था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने तीज उत्सव के अवसर पर अपने संदेश में तीज को प्रेम, स्नेह, रचनात्मकता और नेपाल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रतीक बताया।