मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 14, 2025 4:47 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने आज बिहार में सरकारी मीडिया इकाइयों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग ने आज बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पटना में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान और स्वीप-SVEEP गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी मीडिया इकाइयों के साथ बैठक की।

    निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार, सहायक निदेशक अपूर्व कुमार सिंह और राज्य निर्वाचन विभाग के अतिरिक्त सचिव माधव कुमार सिंह ने अधिकारियों को आयोग द्वारा शुरू किए गए 23 नए प्रमुख चुनाव सुधारों के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

    अधिकारियों ने आयोग द्वारा शुरू की गई नए मतदाताओं पर केंद्रित तथा अन्‍य भागीदारों के पहलों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जोर दिया। अपूर्व कुमार सिंह ने कहा कि कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के नए संस्करण में कई तकनीकी पहल और सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा