मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2025 8:49 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि चुनाव पंजीकरण अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और मुख्‍य चुनाव अधिकारियों के साथ राजनीतिक दलों की बैठक चल रही हैं

निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि चुनाव पंजीकरण अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और मुख्‍य चुनाव अधिकारियों के साथ राजनीतिक दलों की बैठक चल रही हैं। कुल चार हजार 123 चुनाव पंजीकरण अधिकारी देशभर में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्‍द्र स्‍तर पर लंबित मामलों को निपटाने के लिए सर्वदलीय बैठकें कर रहे हैं। सभी 788 जिला अधिकारी और सभी 28 राज्‍यों तथा आठ केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 36 मुख्‍य चुनाव अधिकारियों को किसी भी लंबित मामलों को सुलझाने के लिए ऐसी बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा है कि ऐसी बैठकें राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तर के राजनीतिक दलों के साथ शुरू हो चुकी है। ये बैठकें पूरे देश में 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

    इन बैठकों का राजनीतिक दलों ने स्‍वागत किया है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से किसी भी लंबित मामले को नियत समयसीमा के भीतर सुलझाने के लिए चुनाव अधिकारियों के साथ बैठने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….