मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 9:27 अपराह्न

printer

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं, दो अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है।
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर और दंतेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से तलाशी अभियान के लिए निकली थी। इस दौरान फरसबेड़ा और धुरबेड़ा के बीच जंगल में पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आठ माओवादी मारे गए। वहीं, एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी के दौरान मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा मौके से दो रायफल, एक बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य माओवादी सामग्रियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में और अन्य माओवादियों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया है।  
इस बीच, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ और मिरतुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान पांच लाख की इनामी महिला एलओएस कमांडर सहित चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान और माओवादी सामग्रियां बरामद की गई हैं।
वहीं, इसी जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के गदामली-कडेर के बीच              निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर रोड ओपनिंग के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की टीम ने तीन आईईडी बरामद किए हैं। इनमें दो आईईडी तीस-तीस किलो और एक दस किलोग्राम का था, जिसे बम निरोधक दस्ते की टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है