नारायणपुर जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया है। जवान की हालत नाजुक होने की वजह से उसे रायपुर रेफर किया गया, जिसके बाद चॉपर की मदद से जवान को रायपुर लाया गया है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राबिंसन गुरिया ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल जवान आईटीबीपी की तिरपनवीं बटालियन का है, जो केरल के कोल्लम जिले का रहने वाला है।
Site Admin | मई 22, 2024 7:41 अपराह्न
नारायणपुर जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी का एक जवान घायल