नागालैंड कल से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लेगा। यह अभियान 12 जून को सम्पन्न होगा। अभियान के लिए उन्तालिस टीम बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम प्रतिदिन तीन गांवों का दौरा करेगी।
इस पहल से नागालैंड में प्रत्येक दिन लगभग 17 हजार पांच सौ किसानों तक पहुंचने की सम्भावना है। इसका लक्ष्य पूरे अभियान के दौरान लगभग दो लाख पच्चीस हजार किसानों तक पहुंचना है। राज्य कृषि विभाग ने नागालैंड के सभी किसानों को विकसित कृषि के माध्यम से विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अभियान के दौरान गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।