मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 20, 2025 6:04 अपराह्न

printer

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस-ईपीएल का शुभारंभ किया

 नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस-ईपीएल का शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस पायलटों के लिए लाइसेंसिंग और नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाएगा। श्री नायडू ने कहा कि भारत पायलटों के लिए ईपीएल शुरू  करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। उन्‍होंने कहा कि ईपीएल पायलटों के लिए लाइसेंसिंग परिचय पत्र तक वास्तविक समय पर पहुंच सुनिश्चित करेगा।

     श्री नायडू ने ईपीएल शुभारंभ की प्रशंसा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक लाइसेंस को डिजिटल परिवर्तन, लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और भारत के विमानन उद्योग में पायलटों को सशक्त बनाने का  प्रमाण बताया। उन्‍होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन, हवाई अड्डों, संचालन और नियमों सहित हर पहलू में प्रौद्योगिकी को सम्मिलित किया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक बन गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

3