मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 16, 2024 6:00 अपराह्न

printer

नगर निगम सोलन क्षेत्र में संपत्ति कर के लिए आधारभूत सर्वेक्षण कार्य पूरा

नगर निगम सोलन क्षेत्र में संपत्ति कर के लिए आधारभूत सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह जानकारी आज यहां नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा ने दी।
एकता काप्टा ने कहा कि सर्वेक्षण के तहत सोलन शहर में कुल 14105 संपत्तियों का सर्वेक्षण किया गया है व 442 संपत्तियां व भवन निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के पश्चात संपत्ति कर के बिल यूनिट एरिया मेथड से जारी किए जा रहे हैं जोे 04 अगस्त, 2022 से 31 मार्च, 2024 तक की अवधि के होंगे।
उन्होंने कहा कि बिलों को जारी करने की तिथि से 15 दिनों के भीतर जमा करने वालों को कुल राशि में 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सभी करदाता इन बिलों का भुगतान दो किश्तों में भी कर सकते है, परन्तु 10 प्रतिशत छूट का लाभ दो किश्तों में बिल जमा करने पर नहीं मिलेगा तथा दो किश्तों का भुगतान अधिकतम बिल जारी करने के तीन माह के भीतर करना होगा अन्यथा विलम्ब शुल्क का भुगतान करना होगा।
एकता काप्टा ने कहा कि सभी संपत्ति बिल ऑनलाईन मोड में जारी किए जाएंगे व करदाता एवं संपत्ति मालिक को इस बारे में एस.एम.एस प्राप्त होगा जिससे वे ऑनलाईन भुगतान कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है