केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में हज सुविधा ऐप 2.0 का शुभारंभ किया। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियों के अध्यक्षों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम का हर अनुयायी अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हज यात्रा पर जाना चाहता है। श्री रिजिजू ने कहा कि इस बार सरकार ने हज यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं, सेवाएं और अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 45 सौ भारतीय मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज यात्रा पर गई थीं।
Site Admin | नवम्बर 23, 2024 6:55 अपराह्न
नई दिल्ली में हज सुविधा ऐप 2.0 का शुभारंभ
