जनवरी 17, 2025 2:03 अपराह्न

printer

दो दिन की ओडिशा यात्रा पर भुवनेश्‍वर पहुंचे सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शणमुगरत्‍नम

 

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शणमुगरत्‍नम दो दिन की ओडिशा यात्रा पर आज सुबह भुवनेश्‍वर पहुंचे। ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीजू पटनायक अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर के राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। राष्‍ट्रपति की इस यात्रा का विशेष महत्‍व है, क्‍योंकि यह 28 से 29 जनवरी के उत्‍कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्‍कलेव से पहले हो रही है। श्री षणमुगरत्‍नम के साथ मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों सहित उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधि मंडल भी आया है।