देहरादून जिला प्रशासन ने भूमि धोखाधड़ी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क खोलने का फैसला लिया है। इसकी मदद से जमीन खरीदने वालों को रजिस्ट्री से पहले ही उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि दून में रजिस्ट्रार कार्यालय के पास जल्द ही डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क खोला जाएगा। इस संबंध में उन्हांने रजिस्ट्रार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिये हैं। गौरतलब है कि डेडिकेटेड कंप्यूटर कियोस्क रजिस्ट्री कार्यालय के पास बनाया जा रहा है। इससे सामान्य नागरिक. ई- रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।