सितम्बर 16, 2025 7:28 अपराह्न

printer

देश श्रम बाजार की दक्षता, श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देने और डिजिटल नवाचार का लाभ उठाने के लिए तैयार है: केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश श्रम बाजार की दक्षता और श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देने तथा डिजिटल नवाचार का लाभ उठाने के लिए तैयार है। सरकार और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बीच समझौता ज्ञापन के अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि यह सहयोग युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसर का लाभ उठाने में सहायता प्रदान करेगा। उन्‍होंने कहा कि इस समझौता से देश के श्रमिकों को विश्‍व बाजार में सहज रूप से एकीकृत होने में भी मदद मिलेगी।

  

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि यह साझेदारी कार्य क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव के दौर में भविष्य को आकार देने के साझा संकल्‍प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ वर्गीकरण आंकड़ों की तुलना को बढ़ाएगा और कौशल की निरंतरता को भी बढ़ावा देगा। इस पहल का उद्देश्य भारतीय स्नातकों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है। इस समझौते से देश उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और कौशल विकास के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।