मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 8, 2025 11:38 पूर्वाह्न

printer

देश के विभिन्न हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस-एचएमपीवी के मामले मिलने के बाद राज्य सरकार ने परामर्श जारी किया

देश के विभिन्न हिस्सों में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस-एचएमपीवी के मामले मिलने के बाद राज्य सरकार ने परामर्श जारी किया है। जारी परामर्श में कहा गया है कि एचएमपीवी वायरस के लक्षण कोविड से मिलते जुलते हैं। एचएमपीवी वायरस के लक्षण वाले मरीजों की आरटी पीसीआर जांच करवाने और ऐसे मामले को आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन प्रतिवेदित करने को कहा गया है।

 

साथ ही इस वायरस से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने और इलाज की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों को सांस की बीमारी, सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है।

 

उन्होंने ऐसे मरीजों का एचएमपीवी वायरस की जांच कराने का भी निर्देश दिया है। श्री सिंह ने कहा कि इस बीमारी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता जरूरी है। गौरतलब है कि राज्य में इस वायरस का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है