मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2025 7:21 पूर्वाह्न

printer

देश के छह उत्‍तर-पूर्वी राज्यों में पिछले दो दिन में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन प्रभावित

देश के छह उत्‍तर-पूर्वी राज्यों में पिछले दो दिन में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे में तेज वर्षा से भू-स्खलन, मकान ढहने और डूबने की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई है। बंगाल की खाड़ी में भी कल लगातार दूसरे दिन तेज वर्षा हुई।

   

 

तेज वर्षा से जुड़ी घटनाओं में, अरुणाचल प्रदेश में 9, मेघालय में 6, असम और मिजोरम में पांच-पांच तथा त्रिपुरा और नागालैंड में एक-एक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई जिलों में यातायात पर भी असर पड़ा है।

   

 

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्यवर्ती और उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

   

 

पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे इलाक़ों, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल तक तेज वर्षा की संभावना है। कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भी कल मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 5:21 अपराह्न