असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पूरे दिन बारिश होने का अनुमान है।
दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी की संभावना है।
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम कल तक गर्म और आर्द्र रहने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज धूल भरी आंधी चल सकती है।