मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 19, 2024 7:31 अपराह्न

printer

देशभर सहित आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने ‘‘रक्षा बंधन’’ का पर्व मनाया

देशभर सहित आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने ‘‘रक्षा बंधन’’ का पर्व मनाया। इस दौरान स्व-सहायता समूह की दीदीयों और स्कूली छात्राओं ने अंदरूनी कैम्पों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी।  

 

सुकमा जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में स्थित सीएएएफ कैंप परिया में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने जवानों को राखी बांधी। इसी प्रकार मिसमा, पोलमपली, कांकेरलंका, बुरकापाल, चितंलनार, जगरगुण्डा, कोर्रा, चिंगावरम और तोंगपाल सहित अन्य कैम्पों में जवानों को समूह की दीदीयों ने राखी बाधी। इस अवसर पर जवानों की ओर से बहनों को उपहार भी दिए गए।

 

इसी तरह, कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम राणापाल में तैनात आईटीबीपी के जवानों को क्षेत्र की महिलाओं ने राखी बांधी।
वहीं, भिलाई में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ और सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के जवानों को दो अलग-अलग निजी संस्थाओं की महिला सदस्यों ने राखी बांधी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है