मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 16, 2024 8:42 अपराह्न

printer

देशभर में कल से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, दो अक्टूबर तक चलेगा अभियान

देशभर में कल से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू होगा। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक भवनों, व्यावसायिक क्षेत्रों, जलाशयों और सामुदायिक तथा सार्वजनिक भवनों सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों का संचालन भी किया जाएगा। इनमें आम लोगों की भी भागीदारी होगी। इस वर्ष का विषय – ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ रखा गया है।
इधर, छत्तीसगढ़ में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कल अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रायपुर के      तेलीबांधा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रम दान के साथ ही स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ होगा और  सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।
राज्य के अन्य जिलों में भी स्वच्छता मैराथन और श्रमदान जैसे कार्यक्रम होंगे।
उधर, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज कांकेर में ‘सरपंच संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है