देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार नवरात्रि आज श्रद्धा.भाव और उत्साह के साथ शुरू हो गया। पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्परूप की आराधना की जा रही है। रांची समेत राज्य भर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। व्रत रखने के साथ ही भक्त अपने घरों में कलश स्थापना कर आराधना कर रहे हैं। देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में भी नवरात्र पर खास तैयारी की गई है। यहां हर साल बड़ी संख्या में भक्त नवरात्र के दिनों में मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचकर मां की आराधना करते हैंण् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से शुरू हुए नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहाए शक्ति वंदना को समर्पित यह पवित्र त्योहार सभी के लिए शुभ साबित हो। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्यवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2024 5:37 अपराह्न
देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार नवरात्रि आज से शुरू, रांची समेत राज्य भर के देवी मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़