अक्टूबर 11, 2024 6:30 पूर्वाह्न

printer

दुर्गा पूजा के अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी देश-विदेश के लोगों को शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देश-विदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा अन्‍याय पर न्‍याय और असत्‍य पर सत्‍य की जीत और साहस का प्रतीक है। यह पर्व देवी दुर्गा के प्रति पूर्ण समर्पण तथा सभी धर्मो के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्‍होंने मां दुर्गा से एक ऐसे संवेदनशील और समतामूलक समाज के सृजन की कामना की, जिसमें महिलाओं को समुचित आदर और सम्‍मान मिले।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला