सुरक्षा, बचाव और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी व्यापार मेले, इंटरसेक का 27वां संस्करण, कल दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में संपन्न हुआ। आयोजन में 60 से अधिक देशों के 1200 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया और यह आयोजन 50 हजार से अधिक आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना।
प्रदर्शनी में आंतरिक सुरक्षा और पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, वाणिज्यिक तथा परिधि सुरक्षा, अग्नि और बचाव, तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। प्रमुख आकर्षणों में दुबई सिविल डिफेंस के उन्नत अग्निशमन रोबोट शामिल थे, जिनमें उच्च क्षमता वाले जल-पंपिंग सिस्टम लगे थे। प्रदर्शनी में आपातकालीन प्रतिक्रिया अभियानों के लिए डिज़ाइन किए गए रोबोट डॉग भी प्रदर्शित किए गए। इंटरसेक 2026 में 250 से अधिक विशेषज्ञों के सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।