मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 16, 2025 6:10 अपराह्न

printer

दिल्‍ली से सटे मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र बेगमपुल में शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन बनाया जा रहा है

दिल्‍ली से सटे मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र बेगमपुल में शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन बनाया जा रहा है। इस बेगमपुल स्टेशन पर अप और डाउन लाइन के लिए ट्रैक बिछाया जा चुका है और अंतिम चरण का कार्य तीव्र गति से जारी है।

    बेगमपुल मेरठ में एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है, जहां से नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इस स्टेशन पर दो ट्रैक बनाए गए हैं, जहां पर अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की मदद से दोनों ट्रेन गुजरेंगी। ऐसा देश में पहली बार होगा कि सेमी-हाई स्पीड नमो भारत और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी।

    स्टेशन पर सीढ़ियों के साथ-साथ सात लिफ्ट का निर्माण भी किया जाएगा, जिनमें से तीन लगभग लग चुकी हैं। प्रत्येक स्टेशन पर ऐसी लिफ्ट बनाई गई हैं, जिनका आकार बड़ा है ताकि मेडिकल सबंधी सहायता के लिए जरूरत पड़ने पर इसमें स्ट्रेचर आदि भी ले जाया जा सके। बेगमपुल स्टेशन बाजार के बीचों-बीच स्थित है और ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लोग बेगमपुल स्टेशन से ना सिर्फ मेट्रो से मेरठ शहर के अंदर बल्कि नमो भारत ट्रेन से गाज़ियाबाद या दिल्ली तक की यात्रा भी कर पाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

24/08/24 | 7:27 अपराह्न