मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 6:05 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार में जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी शासित पंजाब सरकार पर पानी को लेकर निशाना साधा है

दिल्ली सरकार में जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी शासित पंजाब सरकार पर पानी को लेकर निशाना साधा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने आरोप लगते हुए कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा और दिल्ली का पानी रोककर गंदी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव हारने के बाद वह दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के हर घर में पेयजल देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, लेकिन पंजाब सरकार दिल्लीवासियों का पानी रोक कर उनसे बदला लेना चाहती है।  

       वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असफलता को छिपाने के लिए बहाने बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से हरियाणा और दिल्ली में पानी की व्यवस्था संभालने में विफल रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….